जाने अब कौनसा एआई लुक हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
Gemini AI Saree Trend: आजकल हर कहीं सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता हैं , कभी हल्दी वाला ट्रेंड तो कभी नेनो बनाना ट्रेंड। इन्हीं ट्रेंड्स को फॉलो करते हुए एक और ट्रेंड बहुत वायरल हो रहा है जैमिनी ए आई साड़ी ट्रेंड। सोशल मीडिया पर इन दिनों गूगल का Gemini Nano Banana 3D मॉडल जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ। इस टूल की मदद से लोग अपनी तस्वीरों को अलग-अलग स्टाइल और अवतार में बदलकर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अब एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है, जिसमें लड़कियां अपनी फोटो को रेट्रो साड़ी लुक में बदल रही हैं। यह ट्रेंड तेजी से इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, इसके लिए यूजर्स को Google Gemini App या वेबसाइट पर जाकर अपनी Gmail ID से लॉगिन करना होता है। इसके बाद अपनी फोटो अपलोड करके सही प्रॉम्प्ट डालना होता है। जैसे कि – “Create a high-resolution portrait of a stylish young Indian woman (based on the reference picture) wearing a vibrant retro 90s-style saree” इस तरह के प्रॉम्प्ट डालते ही आपकी साधारण फोटो को Gemini तुरंत ही विंटेज बॉलीवुड साड़ी लुक में बदल देता है।
वहीं अलग-अलग लुक्स के लिए अलग प्रॉम्प्ट भी दिए जा रहे हैं। उदाहरण के लिए, ब्लैक साड़ी लुक के लिए खास प्रॉम्प्ट है – “Create a high-resolution portrait of a stylish young Indian woman wearing a black party-wear saree…” इसी तरह सफेद साड़ी, सिनेमैटिक लुक और साउथ इंडियन स्टाइल के लिए भी प्रॉम्प्ट तैयार किए गए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह नया ट्रेंड युवाओं में काफी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह न केवल पुरानी बॉलीवुड फिल्मों जैसा एहसास देता है बल्कि यूजर्स को अपनी फोटो में नया रचनात्मक अंदाज़ भी आजमाने का मौका देता है।
प्रांप्ट क्या होता हैं
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI (जैसे ChatGPT, Gemini, MidJourney, Stable Diffusion आदि) को दिया गया निर्देश या सवाल, ताकि वो उसी हिसाब से जवाब या चित्र बना सके। जैसे आप किसी पेंटर से कहते हैं, “मेरी फोटो को 90s वाली रेट्रो साड़ी लुक में बना दो”, यही आपका प्रॉम्प्ट है।