शिक्षा

12वीं के बाद कौन से डिप्लोमा कोर्स बनाएंगे आपके करियर की राह सुगम

अगर आपने 12वीं की पढाई पूरी कर ली है और अब समझ नहीं आ रहे कि आगे क्या करना है, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। इस मोड़ पर आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। सबसे पहले ज़रूरी है कि आप खुद को समझें,आपकी रुचि किस क्षेत्र में है और आपकी ताक़तें कहाँ हैं। अगर आप किसी नए क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं या जल्दी स्किल हासिल करना चाहते हैं, तो डिप्लोमा कोर्सेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

डिप्लोमा क्यों है फायदेमंद

डिप्लोमा कोर्स आमतौर पर 6 महीने से 1 साल तक के होते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह आपको किसी भी फील्ड की बेसिक नॉलेज और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देता है। अगर आप आगे ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन करना चाहें, तो यह आपके लिए मजबूत नींव का काम करेगा। या फिर आप तुरंत नौकरी या प्रोफेशनल करियर शुरू करना चाहें, तो यह आपके लिए तैयार स्किल-पैकेज साबित होगा।

कौन कौन से डिप्लोमा कोर्स 12वीं के बाद आपकी स्किल्स बढ़ा सकते हैं 

  1. डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट
  2. डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइनिंग
  3. डिप्लोमा इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस
  4. डिप्लोमा इन ग्राफ़िक डिजाईन
  5. डिप्लोमा इन वेब डिजाईन एंड डेवलपमेंट
  6. डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  7. डिप्लोमा इन फैशन डिजाईन
  8. डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग

डिप्लोमा कोर्स करने के कई फायदे होते हैं , वो आप पर निर्भर करता कि आपका चुनाव आपको कहा ले जाता हैं। इसके साथ ही,  आपके पास कई और डिप्लोमा कोर्सेज के विकल्प मौजूद हैं जिनमे योगा और नेचुरोपैथी, साइबर सिक्यूरिटी, इवेंट मैनेजमेंट, डेटा साइंस, फार्मेसी, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट जैसे कई विकल्प हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *