Uttarakhand

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने दिए निर्देश

हल्द्वानी: उत्तराखंड में होली का पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनज़र हल्द्वानी प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने होली आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अराजकता की स्थिति उत्पन्न न हो।
अग्निकांड की आशंका को देखते हुए फायर सेफ्टी के विशेष इंतजाम किए गए हैं और फायर ब्रिगेड की टीमों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। होलिका दहन और होली पूजन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।होली के दिन पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पेयजल विभाग को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नियमित जलापूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कुमाऊं कमिश्नर के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या दुर्घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *