नैनीताल

डीएम रयाल ने जनपद वासियों को होली की दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी:डीएम ललित मोहन रयाल ने जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह पावन त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के रंग भर दे। उन्होंने कहा यह पावन अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उन्होने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा सामाजिक मर्यादाओं का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवहन, आबकारी एवं पुलिस विभाग को इस पावन अवसर के आवागमन पर लगातार चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश देने के साथ ही कहा कि जनपद में नशामुक्त होली मनाई जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *