Uttarakhandरूद्रपुर

रुद्रपुर पहुंची उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी शैलजा

रुद्रपुर:उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पांच दिन का दौरा कर रही हैं। दौरे के पहले दिन रुद्रपुर में शैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया और नाराज नेताओं से बात करने की बात कही।

रुद्रपुर में कांग्रेस ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रुद्रपुर पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कुमारी शैलजा ने एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, एलओपी यशपाल आर्य, चुनाव प्रबंधन समिति के हेड हरक सिंह रावत, कैंपेन कमेटी के चीफ प्रीतम सिंह समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजीद रहे। बैठक में हाल ही में कांग्रेस में आए पूर्व विधायक राजकुमार भी शामिल रहे। बैठक में कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, उनका कांग्रेस में स्वागत है और आने वाले समय में और भी लोग जुड़ने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में एक दर्जन से ज्यादा बड़े नाम कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

कुमारी शैलजा ने दावा किया कि कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से डबल इंजन सरकार में खलबली मच गई है। प्रदेश प्रभारी ने कहा इस बार कांग्रेस उत्तराखंड में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और भारी मतों से जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अभी से कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाएं और चुनाव प्रचार-प्रसार को मजबूती दें, ताकि 2027 के चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *