Nainital

भजन प्रतियोगिता में आयुष ने जीता प्रथम पुरस्कार

नैनीताल। डीएसबी परिसर के संगीत विभाग ने सगुण निर्गुण भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न देवी-देवताओं के भजन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में आयुष कोटवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल जोशी द्वितीय और दिया आर्य तृतीय रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति जोशी, ललित तिवारी और रवि जोशी ने किया। यहां शुभम पोखरिया, नवल और तनिष्क ने संगीत दिया जबकि कई विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए। ललित तिवारी और अलंकार ने कार्यक्रम का संचालन किया। यहां नीरजा टंडन, हरिप्रिया पाठक, अशोक कुमार, ललित तिवारी और अलंकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *