Uttarakhand

नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में रानीबाग चित्रशिला घाट में चलाया गया स्वच्छता अभियान

हल्द्वानी:हल्द्वानी में नगर निगम द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने घाट और उसके आसपास फैली गंदगी को साफ किया।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि इस तरह के स्वच्छता अभियान समय-समय पर नगर निगम द्वारा चलाए जाते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है, ताकि हल्द्वानी को एक “ग्रीन सिटी” के रूप में विकसित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *