Uttarakhand

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम पुष्कर धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सीडीओ अरविंद पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण

भीमताल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के भीमताल प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 3000 बोगनवेलिया पौधों का रोपण किया जाएगा। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं हरित वातावरण को भी सुदृढ़ करेगी।

निरीक्षण के दौरान श्री पांडे ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को पौधारोपण की समस्त तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा पौधों की गुणवत्ता एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पौधारोपण स्थल, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *