सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
देहरादून : धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन 12 वर्षों में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम का रिकॉर्ड ही नहीं बनाया बल्कि लंबे समय से विकासशील देश की अवधारणा पर अटके भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी का बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री सर्वाधिक कार्यकाल देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा है। यह कालखंड आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित और विश्व में श्रेष्ठता स्थापित करने का कालखंड रहा। उत्तराखंड से लगाव के चलते इसका लाभ भी बड़ी विकास परियोजनाओं के रूप में सामने आयापार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर मीडिया संवाद में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन 12 वर्षों में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम का रिकॉर्ड ही नहीं बनाया बल्कि लंबे समय से विकासशील देश की अवधारणा पर अटके भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है। इस दौरान जनता ने 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार आशीर्वाद देकर साबित किया कि देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है। आज भारत आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित और विश्व में सम्मानित राष्ट्र बन चुका है।सीएम धामी ने कहा, देश ने वह दौर देखा है, जब विशेषकर कांग्रेस के शासन में योजनाएं कागजों पर बनती थीं। मोदी सरकार में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी हैं। कांग्रेस ने दशकों तक गरीब हटाने के नारे दिए लेकिन सिर्फ अपने नेताओं की गरीबी हटाई। पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का अभूतपूर्व काम किया, जिसे दुनिया भी अचंभित होकर तारीफ कर रही है। विपक्ष विशेषकर कांग्रेस की सरकारों में विकास हुआ और न ही गरीबों की दशा में परिवर्तन क्योंकि उनके समय भ्रष्टाचार व्यवस्था का हिस्सा बना हुआ था।