उत्तराखंडदेहरादून

कैबिनेट मंत्री जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद कठैत का जाना कुशलक्षेम

नई दिल्ली/देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री ने चिकित्सकों से भूपेन्द्र सिंह कठैत के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। चिकित्सकों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से अपील की कि वे अस्पताल में मिलने के लिए न जाएं, ताकि चिकित्सकों द्वारा निर्धारित उपचार एवं विश्राम में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता दूर से ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करें तथा चिकित्सकीय सलाह का सम्मान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *