Uttarakhand

लॉयन्स क्लब जसपुर ग्रेटर ने किया पौधरोपण

जसपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ लॉयन्स क्लब जसपुर ग्रेटर की ओर से मोक्षधाम परिसर स्थित लॉयन्स वाटिका में पौधरोपण किया गया। क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम संयोजक राजाराम राजपूत ने नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। वहां क्लब अध्यक्ष अमित गर्ग, मोक्षधाम समिति के अध्यक्ष विश्वपाल विश्नोई, सचिव अंकुर बंसल, अवलोक जैन, तरुण पधान, सुरेंद्र अरोरा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *