राजस्थान

सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं

राजस्थान : ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि 1.78 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, 51 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले दो महीने में नियुक्तियां दी जाएंगी। इसके अलावा 80 हजार पदों पर जल्द भर्ती परीक्षा और 70 हजार नई भर्तियों की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि जब युवा आगे बढ़ेंगे, तभी राजस्थान और भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें मेहनत के दम पर पूरा करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तक 1.78 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दे चुकी है। इसके अलावा 51 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले दो महीने में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

भजनलाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही 80 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगी। इसके साथ ही 70 हजार नई भर्तियों की भी घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उल्लेख करते हुए कहा कि सपने वही होते हैं जो व्यक्ति को उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हर बड़ी सफलता की शुरुआत एक छोटे सपने से होती है और दृढ़ संकल्प से कुछ भी असंभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *