उत्तराखंड

हल्द्वानी: RTO कार्यालय में आपसी विवाद के दौरान चली गोली, मचा हड़कंप

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को कर्मचारियों के आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान गोली कार्यालय परिसर में रखी एक अलमारी में जा लगी। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने कथित तौर पर गोली चला दी। गोली चलने के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया।
फायरिंग की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, आरटीओ गुरदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों-कर्मचारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली।
पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग की परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी कर्मचारी की तलाश में जुटी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही गोली चलने की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *