रामनगर : पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती
पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती अग्रवाल सभा समिति पीरूमदारा की ओर से होगा भव्य आयोजन, बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियां और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रहेंगी मुख्य आकर्षण
अग्रवाल सभा समिति पीरूमदारा के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही श्री महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को सरप्राइज गिफ्ट देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में समाज के लोगों के आपसी मिलन एवं दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम में विशेष सहयोगकर्ता के रूप में श्री राजेश मित्तल का सहयोग रहेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए अग्रवाल सभा पीरूमदारा के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।
इस कार्यक्रम को लेकर अग्रवाल सभा समिति पीरूमदारा के पदाधिकारी बैठक की गयी जिसमे अग्रवाल सभा पीरूमदारा के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव अधिवक्ता डॉ. मनु अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, संगठन मंत्री राहुल अग्रवाल, प्रबंधक संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अवनीत अग्रवाल एवं उपसचिव सुशील बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
