नई दिल्ली

लक्ष्मीनगर में सीएम धामी की जनसभा, आप और कांग्रेस पर बोला हमला

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली की लक्ष्मीनगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभय वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सीएम धामी को सुनने के लिए लोग पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अभय वर्मा ने लक्ष्मी नगर क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं, लेकिन आपदा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता इस उपेक्षा का बदला वोट की चोट से दे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) स्वतंत्रता के बाद से देश का संकल्प रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प अब पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने UCC को लागू किया है और यह संविधान के अनुरूप ही बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते तीन वर्षों में 20,000 से अधिक युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास इसलिए संभव हो सका क्योंकि वहां डबल इंजन की सरकार है। दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बनेगी तो यहां भी विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *