एसडीएम के नेतृत्व में नैनीताल,भीमताल एवं रामगढ़ के होमस्टे में चलाया गया सत्यापन अभियान
नैनीताल:डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन द्वारा आज नैनीताल, भीमताल एवं रामगढ़ में स्थित कई होमस्टे में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, एसडीएम नैनीताल नवाजिश खालिक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है, उन्होंने बताया डीएम नैनीताल द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सभी होमस्टे को चेक किया जाए यदि कोई होमस्टे नियम विरुद्ध संचालन हो रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी, पर्यटन सीजन चल रहा है ऐसे में होमस्टे संचालक पर्यटकों से मन मुताबिक पैसे वसूल करते हैं जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन के पास आ चुकी है ऐसे में आज सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।