Uttarakhand

मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों की ट्रैकिंग मैपिंग पर बुलाई बैठक

देहरादून : प्रदेश में बच्चों की अब जन्म से शिक्षा और स्वास्थ्य तक की ट्रैकिंग होगी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में हुई बैठक में इसके लिए अधिकारियों को सिंगल प्लेटफॉर्म बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों की ट्रैकिंग मैपिंग पर बुलाई बैठक में कहा, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग यह प्लेटफॉर्म तैयार करे।उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी बच्चों की आभा और अपार आईडी बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा, यह प्लेटफॉर्म बच्चे के जन्म से लेकर टीकाकरण का डेटा संकलित करेगा।

इसमें आंगनबाड़ी और विद्यालय में प्रवेश की जानकारी भी होगी। शैक्षिक उपलब्धियों का विवरण भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। सिस्टम अभिभावकों को खुद एसएमएस भेजेगा। यह एसएमएस टीकाकरण या विद्यालय प्रवेश के लिए बच्चे के योग्य होने पर जाएगा।संबंधित विभाग भी बच्चों का फॉलोअप कर सकेंगे। मुख्य सचिव ने सिंगल प्लेटफॉर्म के लिए एनआईसी और आईटीडीए से मिलकर विचार-मंथन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल्द ही इस संबंध में एक और बैठक बुलाने को कहा।

बैठक में सचिव रविनाथ रामन, विनय शंकर पाण्डेय, सी. रविशंकर और अपर सचिव रीना जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *