उत्तराखंड

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट और SDM के नेतृत्व में दो मदरसे किए गए सील

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के संचालित किए जा रहे मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दो मदरसों को सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसडीएम मोनिका आर्य ने मदरसों का संचालन करने वाले लोगों से बातचीत की और संबंधित दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक मौके पर मदरसों के संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के गठन के बाद मदरसा बोर्ड को भंग किया जा चुका है। अब मदरसों को शिक्षा विभाग और उत्तराखंड मदरसा प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति लेनी होगी। उन्होंने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में कुछ मदरसे बिना अनुमति के संचालित किए जा रहे थे, जिसके चलते संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो मदरसों को सील किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना आवश्यक अनुमति के संचालित संस्थानों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *