उत्तराखंड

मकवाना बने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष

देहरादून : भगवत प्रसाद मकवाना उत्तराखंड सरकार में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष रह चुके हैं। अब उन्हें राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष पद पर भगवत प्रसाद मकवाना को नियुक्त किया है। वहीं, कैशब बिहारी को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। ये नियुक्तियां मौजूदा आयोग के शेष कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेंगी।

अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर मकवाना को सामाजिक कार्यों, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों के कल्याण एवं सशक्तीकरण से जुड़े मामलों में व्यापक अनुभव प्राप्त है। वह उत्तराखंड सरकार में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष रह चुके हैं।
वह एनएचपीसी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में रोजगार पर रोक और उनके पुनर्वास अधिनियम 2013 के तहत गठित केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष समेत भाजपा में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *