उत्तराखंड

हल्द्वानी: मुख्य चुनाव आयुक्त मामले में बोले सीएम धामी, कहा हर ऑफिस का अपना होता है प्रोसीजर

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। सीएम धामी ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज का एक निर्धारित प्रोसीजर होता है और अधिकारी अपनी-अपनी टिप्पणियां रिपोर्ट में दर्ज करते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाता है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय की कार्यप्रणाली का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी किसी रिपोर्ट या प्रस्ताव पर अधिकारी अपनी-अपनी टिप्पणियां करते हैं, लेकिन अंत में जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाता है। सीएम धामी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े इस मामले को बेवजह राजनीतिक तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को उसके निर्धारित प्रावधानों और प्रक्रिया के अनुसार देखा जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *