उत्तराखंड

सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत युवाओं के लिए स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा द्रोणासागर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत युवाओं के लिए स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाने, कचरे का उचित प्रबंधन करने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अनुपयोगी सामग्री से रावण की प्रतिमा तैयार करने की रचनात्मक गतिविधि रही, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस गतिविधि के माध्यम से उन्हें Reduce, Reuse और Recycle की अवधारणा समझाई गई और यह संदेश दिया गया कि सही सोच एवं रचनात्मकता से अनुपयोगी वस्तुओं को भी नया रूप दिया जा सकता है।

युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *