उत्तराखंड

हल्द्वानी : मंडलीय प्रबंधक कार्यालय काठगोदाम में कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

मंडलीय प्रबंधक कार्यालय में रोडवेड के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अल्मोड़ा, रानीखेत, भवाली, काठगोदाम, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर एवं रामनगर क्षेत्र की सभी शाखाओं के शाखा अध्यक्षों, शाखा मंत्रियों तथा समस्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

धरने में कर्मचारियों की प्रमुख मांगें निम्नलिखित रहीं:

  1. कर्मचारियों के वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
  2. होशियारीकरण की प्रक्रिया/प्रतिक्रिया तक सामान्य वेतन के साथ सामान्य कार्य लिया जाए।
  3. निगम में बसों के बेड़े की संख्या बढ़ाई जाए।
  4. निगम के वाहनों को समाप्त करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए तथा बसों की उपलब्धता बढ़ाई जाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कुंदन नेताजी ने की तथा संचालन/कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री श्री अजय कुमार शर्मा की प्रमुख भूमिका रही।

धरना कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष श्री मुकेश वर्मा जी, श्री चंद्रशेखर शर्मा एवं श्री सतनाम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *