उत्तराखंड

हल्द्वानी : तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

तारा जन सेवा समिति के विशाल कन्या पूजन में 151 कन्याओं का पूजन, सामाजिक एकता का दिया संद

हल्द्वानी। तारा जन सेवा समिति, तल्ली बमोरी द्वारा बुधवार को तारा टेंट हाउस, शिव गौरी बैंक्वेट हॉल, लालडांठ रोड में विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे भजन-कीर्तन से हुआ। भक्तों ने 2 घंटे तक भजनों का आनंद लिया। तत्पश्चात श्री मनोज कृष्ण शास्त्री व्यास जी ने कन्या पूजन के पौराणिक महत्व, उसकी परंपरा और आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद 151 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन, तिलक और उपहार देकर किया गया।

इस पूजन में लिटिल फ्लावर स्कूल, सिल्वरस्टोन स्कूल, सावित्री शिक्षा संस्थान और किड्स केयर गार्डन की नन्ही बालिकाएं शामिल रहीं।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्य, मेयर श्री गजराज सिंह बिष्ट, विधायक श्री बंशीधर भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप बिष्ट, भाजपा नेता श्री कौस्तुभयम जोशी, श्री निश्चल पांडे, श्री विजय मनराल, पार्षद चंदन सिंह मेहता वार्ड 49 पंडित मदन मोहन जोशी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती तारा मेहता, अनीता मेहता, शोभा मेहता, पदमा बेलवाल, शांति जीना, पूनम जोशी, इंदिरा पंत, नलिनी सिंह मेहता, समीर आर्य, प्रताप रैकवार, देवेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप भोज, शांति भट्ट, अक्षत मेहता, संजय उप्रेती, संतोष रावत आदि का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में सभी ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।

अध्यक्ष का बयान:
समिति के अध्यक्ष श्री जितेन सिंह मेहता (जीतू) ने कहा कि, “शास्त्रों में कहा गया है – यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता। कन्या पूजन केवल परंपरा नहीं, नारी शक्ति का सम्मान है। आज जब मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मंत्र से देश की बेटियों को बचा रही है, पढ़ा रही है और आत्मनिर्भर बना रही है, तब हमारा कर्तव्य है कि हम समाज में बेटियों को देवी के रूप में पूजें भी और अवसर भी दें। यह 151 कन्याओं का पूजन सामाजिक सद्भाव और एकता का प्रतीक है। भविष्य में हर वर्ष दशहरे के अगले दिन यह आयोजन किया जाएगा और कन्याओं की संख्या लगातार बढ़ाई जाएगी। बेटी है तो कल है।”

सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

भवदीय,
जितेन सिंह मेहता (जीतू)
अध्यक्ष, तारा जन सेवा समिति, तल्ली बमोरी, हल्द्वानी
प्रदेश संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, भाजपा उतराखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *