उत्तराखंड

हल्द्वानी: राहुल गांधी पर मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, बुद्ध पार्क में चरखा चलाकर जताया विरोध

हल्द्वानी: दलितों के उत्पीड़न और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। आंदोलन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार भी शामिल हुए।
सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है।
सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले को भी उठाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। सत्याग्रह के जरिए कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे और कथित शुद्धिकरण प्रकरण में कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *